न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,13नवंबर2026
छठ महापर्व को लेकर अंबिकापुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने, शुक्रवार को शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शंकर घाट, महामाया घाट और गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🟠तीनों छठ घाटों पर पहुंचकर देखीं तैयारियां
मंत्री राजेश अग्रवाल ने सबसे पहले शंकर घाट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने घाट परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं के आने-जाने की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया,कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं। घाट परिसर में पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।इसके बाद मंत्री महामाया घाट पहुंचे और वहां पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और श्रद्धा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व हैं। ऐसे में घाटों पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ,सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलना चाहिए।मंत्री ने गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने घाट परिसर की साफ-सफाई और पूजा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
🟠स्वच्छता, रोशनी और सुरक्षा पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा,कि छठ पूजा के अवसर पर व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पूरे विधि-विधान एवं आस्था के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं। इस दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती हैं। इसलिए साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, सुरक्षित आवागमन और अन्य जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, पारिवारिक सुख-समृद्धि और सामाजिक एकता का भी प्रतीक हैं। इस पर्व से जुड़ी परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाती हैं। व्रतियों की कठिन साधना और श्रद्धा को देखते हुए प्रशासन की जिम्मेदारी हैं,कि उन्हें पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
🟠अधिकारियों को समय पर व्यवस्था पूरी करने के निर्देश
मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, तथा तैयारियों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।












