संदिली सिंह,रायपुर,4अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सावन के पावन महीने में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की, 20वीं किश्त के रूप में, 20,500 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए। इस अवसर पर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने, राजधानी रायपुर स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के सभागार से वर्चुअल माध्यम से, कार्यक्रम में भाग लिया और प्रदेश के किसानों को संबोधित किया।
🟠प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन : किसान कल्याण पर जोर –
🔸️2019 से अब तक, पीएम किसान योजना के तहत देशभर के किसानों को 3.75 लाख करोड़ रुपये, सीधे खातों में भेजे गए।
🔸️कृषि विकास में, पिछड़े जिलों के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की शुरुआत, 24 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान।
🔸️सिंचाई योजनाओं में बड़े पैमाने पर निवेश, ताकि खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके।
🔸️प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से, प्राकृतिक आपदाओं में किसानों को राहत।
🔸️महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के तहत 1.5 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’, लक्ष्य 3 करोड़।
🟠छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी सौगात:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा —
🔸️प्रदेश के 25.47 लाख किसानों को 553 करोड़ 34 लाख रुपये की किश्त प्राप्त हुई।
🔸️अब तक, पीएम किसान योजना से प्रदेश के अन्नदाताओं 9,700 करोड़ रुपये का लाभ।
🔸️योजना का लाभ 2.34 लाख वन पट्टाधारी किसानों और 32,500 विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों तक भी पहुंचा।
🔸️किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की पहल।
🔸️किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य।
🔸️सरकार गठन के 10 दिनों में 3716 करोड़ रुपये का 2 वर्ष का बोनस भुगतान।
🔸️किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से, अब शून्य ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध।
🟠सिंचाई और फसल विविधीकरण:
🔸️बोधघाट परियोजना और महानदी-इंद्रावती लिंक योजना से बस्तर में सिंचाई का विस्तार।
🔸️दलहन-तिलहन फसलों के लिए, किसानों को 10,000 रुपये की सहायता।
🔸️भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी 10,000 रुपये की आर्थिक मदद।
🟠सहायक कृषि कार्यों का सशक्तिकरण:
🔸️दुधारू पशु वितरण योजना, 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में, NDDB के सहयोग से लागू।
🔸️दूध उत्पादन बढ़ाकर किसानों को उचित मूल्य दिलाना।
🔸️मिलेट्स (श्री अन्न), कोदो, कुटकी, रागी जैसी पारंपरिक फसलों को बढ़ावा।
🟠अन्य मंत्रियों के वक्तव्य:
🔸️केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू : पीएम मोदी के नेतृत्व में गांव-गांव में पक्की सड़कें, बिना ब्याज ऋण, और किसान कल्याण योजनाएं।
🔸️कृषि मंत्री रामविचार नेताम : विकसित कृषि संकल्प अभियान में,एक लाख से अधिक किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:
🔸️विधायक : सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, इंद्रकुमार साहू
🔸️रायपुर संभाग के आयुक्त : महादेव कावरे
🔸️छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लि.: एमडी अजय अग्रवाल
🔸️इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति : डॉ.गिरीश चंदेल
🔸️महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति : डॉ. आर.आर. सक्सेना
🔸️बड़ी संख्या में किसान और हितग्राही उपस्थित
📢जन अपील:
प्रदेश के सभी पात्र किसान भाइयों और बहनों से आग्रह है, कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ समय पर प्राप्त करने के लिए, अपना आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि रिकॉर्ड अपडेट रखें। जिन किसानों ने, अब तक योजना में पंजीयन नहीं कराया है, वे नजदीकी कृषि कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शीघ्र पंजीकरण कराएं।
सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने और सहायक कृषि कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए, लगातार कार्य कर रही है। योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ बनाने में योगदान दें।












