Nexis News

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं में देश के अग्रणी राज्यों में, आयुष्मान भारत योजना में चौथा स्थान

संदिली सिंह,रायपुर,4अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ ने आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के, सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए, देश भर में उपचार प्रदान करने के मामलों में चौथा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की समावेशी, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए।

राज्य सरकार ने इस योजना को, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के साथ समन्वित किया है, जिससे अधिकतम लोगों को नगद रहित उपचार की सुविधा मिल रही है। अब तक 78 लाख से अधिक लाभार्थियों ने सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज प्राप्त किया है। खास बात यह हैं, कि सार्वजनिक अस्पतालों में उपचार की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सरकार के स्वास्थ्य ढांचे में, जनता के विश्वास को दर्शाता है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए, वय वंदन योजना को भी मजबूत किया गया हैं। अब तक 4.5 लाख से अधिक, वय वंदन कार्ड बनाए गए हैं, जिससे 48% राशन कार्डधारी वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं। पंजीयन को बढ़ावा देने के लिए, आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम सभाओं, शहरी स्वास्थ्य मंचों, वृद्धाश्रमों और आवासीय कॉलोनियों में विशेष अभियान चलाए गए हैं। और 104 कॉल सेंटर के जरिए, लगातार संपर्क और सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, 6 जिलों को ‘वय मित्र जिला’ के रूप में चिन्हित कर वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा हैं।

🟠जन अपील:

छत्तीसगढ़ सरकार आमजन से अपील करती हैं,कि आयुष्मान भारत योजना और वय वंदन योजना का लाभ लेने के लिए, नजदीकी केंद्र में पंजीयन कराएं और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!