Nexis News

कौशल तिहार 2025: आठ साल बाद छत्तीसगढ़ में लौटी कौशल प्रतियोगिताएं

संदिली सिंह,रायपुर,3अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए 2025 का साल, एक यादगार अवसर लेकर आया है। आठ साल के लंबे अंतराल के बाद राज्य में, एक बार फिर कौशल तिहार का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों युवाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में, राज्य कौशल विकास प्राधिकरण (CSSDA) द्वारा 21जुलाई से 31जुलाई 2025 तक, राज्य के सभी जिलों में 10 दिन तक ’’कौशल तिहार 2025’’ का आयोजन बड़े ही, उत्साह और धूमधाम से किया गया।🟠 आठ साल बाद लौटी प्रतियोगिता की रौनक:

इससे पहले छत्तीसगढ़ में, कौशल प्रतियोगिता का आयोजन 2017 में हुआ था। उसके बाद विभिन्न कारणों से यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका। इस साल राज्य सरकार ने इसे दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया, ताकि युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्किल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।

🟠10 दिनों का हुनर महोत्सव:

कौशल तिहार 2025 कुल 10 दिनों तक चला, जिसमें राज्य के सभी 33 जिलों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

🔸️कुल प्रतिभागी: 2,530 युवा

🔸️जिला स्तर से चयनित: 288 प्रतिभागी

🔸️आयोजन अवधि: 21जुलाई से 31जुलाई 2025

🔸️स्थान: राज्य के सभी जिले

हर जिले में रोजाना 2 से 3 प्रमुख ट्रेड्स में प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों को उनके क्षेत्र के वास्तविक कार्यों पर आधारित चुनौतियां दी गईं, जिन्हें उन्हें निर्धारित समय (2–3 घंटे) में पूरा करना था। मूल्यांकन विशेषज्ञों की टीम ने किया, जो तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, समय प्रबंधन और गुणवत्ता पर आधारित था।

🟠विभिन्न आयु वर्ग और ट्रेड्स में मुकाबला:

प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में बांटा गया –

🔸️22 वर्ष से कम आय

🔸️22 से 45 वर्ष

इससे युवाओं को उम्र के आधार पर समान अवसर और प्रतिस्पर्धा का माहौल मिला।

🟠10 प्रमुख ट्रेड्स में प्रतियोगिता:

🔸️ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी

🔸️ब्रिकलेइंग (ईंट निर्माण एवं मैसोनरी)

🔸️रिनेयूएबल एनर्जी

🔸️फूड एंड बेवरेज सर्विस

🔸️हेल्थ एंड सोशल केयर

🔸️प्लंबिंग एंड हिटिंग

🔸️इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन

🔸️इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी नेटवर्किंग और मोबाइल रिपेयर

🔸️ग्राफिक डिजाइन

🔸️रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग

हर ट्रेड में जिले के दो विजेताओं (प्रत्येक आयु वर्ग से एक) का चयन किया गया, जिन्हें प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

🟠मुख्यमंत्री और कौशल विकास मंत्री का संदेश:

🔸️कौशल तिहार केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह युवाओं के लिए अवसर, आत्मविश्वास और भविष्य की नई  उड़ान है। राज्य सरकार युवाओं के कौशल को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए, हर संभव प्रयास करेगी। यह आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

🔸️कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने कहा,कि इस आयोजन से युवाओं में स्किल डेवलपमेंट की जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

🟠आर्थिक और सामाजिक महत्व:

कौशल तिहार का सीधा असर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास पर पड़ेगा। इसमें चयनित प्रतिभागियों को न केवल उन्नत प्रशिक्षण और तकनीकी ज्ञान मिलेगा, बल्कि उन्हें रोजगार के क्षेत्र में मजबूत पहचान भी, बनाने का मौका मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में दक्ष मानव संसाधन तैयार होंगे।

🟠आगे की योजना:

🔸️आगामी महीनों में राज्य स्तरीय कौशल तिहार 2025 आयोजित किया जाएगा।

🔸️यहां चयनित युवाओं को विशेष प्रशिक्षण, करियर गाइडेंस और स्किल डेमो दिया जाएगा।

🔸️राज्य स्तरीय विजेताओं को राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता (India Skills 2026) में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

🔸️राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागी वर्ल्ड स्किल्स 2026, शंघाई (चीन) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

🟠प्रतिभागियों का उत्साह:

जिला स्तर पर प्रतियोगिता में, भाग लेने वाले युवाओं ने इसे अपने करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। कई प्रतिभागियों ने कहा, कि इस तरह की प्रतियोगिताएं उन्हें प्रैक्टिकल अनुभव, नेटवर्किंग और आत्मविश्वास देती हैं, जो उनकी पेशेवर यात्रा में बेहद उपयोगी साबित होगा।

🟠समापन:

कौशल तिहार 2025 छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नई संभावनाओं और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जो राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!