Nexis News

छत्तीसगढ़ के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, मधेश्वर धाम को मिलेगा 10 करोड़ का विकास अनुदान

संदिली सिंह,रायपुर,4अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

पवित्र श्रावण मास के, चौथे सोमवार के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने, रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत मयाली में आयोजित दिव्य शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में, वर्चुअल रूप से शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

🟠सात दिवसीय कथा में गूंजी शिव भक्ति की धुन :

28 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक चले, इस दिव्य आयोजन का आयोजन महामधेश्वर धाम समिति द्वारा किया गया। विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के समीप हुई, इस कथा श्रृंखला में अयोध्या के प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने,शिव महापुराण की अमृतमयी वाणी से हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ को प्रणाम करते हुए, समिति को भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के इस महापर्व में शामिल होने के लिए बधाई दी।

🟠मधेश्वर धाम के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत :

अपने उद्बोधन में सीएम साय ने कहा, कि शिव और शक्ति छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हैं, और प्रदेश को आध्यात्मिक ऊर्जा इन्हीं पवित्र स्थलों से मिलती हैं। उन्होंने घोषणा की, कि मधेश्वर महादेव धाम के विकास हेतु केंद्र सरकार से ₹10 करोड़ की राशि प्राप्त हुई हैं, और राज्य सरकार तीव्र गति से अधोसंरचना विकास, श्रद्धालु सुविधाओं और पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने का काम कर रही हैं।🟠छत्तीसगढ़ शिवमय – प्रमुख शिव स्थलों का किया उल्लेख :

सीएम साय ने कहा, कि छत्तीसगढ़ में भगवान शिव के कई अद्वितीय स्वरूप हैं —

🔸️मयाली का मधेश्वर पहाड़

🔸️कवर्धा का बाबा भोरमदेव

🔸️राजिम का कुलेश्वर महादेव

🔸️गरियाबंद का भूतेश्वर महादेव

🔸️खरौद का लक्ष्मणेश्वर महादेव

उन्होंने कहा, कि पूरा प्रदेश शिवमय हैं और इन स्थलों का संरक्षण और विकास राज्य की प्राथमिकता हैं।

🟠शक्ति कॉरिडोर योजना से तीर्थ पर्यटन को नई              दिशा :

मुख्यमंत्री ने बताया, कि शक्ति कॉरिडोर योजना के अंतर्गत राज्य के पाँच प्रमुख शक्तिपीठों का विकास किया जा रहा हैं।

🔸️डोंगरगढ़ – बमलेश्वरी देवी

🔸️ रतनपुर – महामाया देवी

🔸️चंद्रपुर – चंद्रहासिनी माता

🔸️दंतेवाड़ा – दंतेश्वरी देवी

🔸️ (अन्य शक्तिपीठ का विवरण योजनानुसार)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह योजना तीर्थ पर्यटन को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।

🟠श्रीरामलला दर्शन और तीर्थदर्शन योजना से लाभान्वित हो रहे श्रद्धालु :

सीएम साय ने बताया, कि श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 22 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना को पुनः प्रारंभ कर वृद्ध श्रद्धालुओं को देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर दिया जा रहा हैं, जिससे उन्हें आध्यात्मिक संतोष और आस्था का अनुभव हो रहा हैं।

🟠प्रदेश को धार्मिक एवं पर्यटन गंतव्य बनाने की योजना:

समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करते हुए, कहा कि सरकार श्रद्धा, संस्कृति और विकास के समन्वय से छत्तीसगढ़ को नया धार्मिक एवं पर्यटन गंतव्य बनाएगी। उन्होंने महामधेश्वर धाम समिति को आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!