मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

संदिली सिंह,रायपुर,11अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने,छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और महान समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की, पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने कहा,कि मिनीमाता जी का जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट साहस और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक रहा हैं।

मुख्यमंत्री ने स्मरण किया,कि मिनीमाता जी ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा को अपना संकल्प बनाया। उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संसद में सशक्त आवाज उठाई। साथ ही मजदूरों के अधिकार, महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के क्षेत्र में उनके कार्य इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हैं।

साय ने कहा,कि मिनीमाता जी की सादगी, संवेदनशीलता और सेवाभाव ने उन्हें,जनमानस में अमिट स्थान दिलाया। उनकी विचारधारा आज भी,छत्तीसगढ़ के लिए एक प्रकाशस्तंभ हैं। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया,कि हम सभी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर भाईचारे, समानता और न्याय पर आधारित एक सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें