Nexis News

‘हर घर तिरंगा’ प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प – प्रत्येक बूथ में 50 झंडे जरूर फहराएं : भारत सिंह सिसोदिया

संदिली सिंह,रायपुर,11अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

‘घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ की तैयारियों को लेकर,भाजपा सरगुजा की महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की, जबकि महापौर मंजूषा भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा और जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपमा सिंह विशेष अतिथि रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए,जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने कहा, कि “हर घर तिरंगा” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्घोष हैं, इसलिए प्रत्येक बूथ में कम से कम 50 झंडे फहराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया,कि 14 अगस्त को सभी शक्ति केंद्रों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, साथ ही मंडल स्तर पर मोटरसाइकिल रैली भी होगी।उसी दिन विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी देश विभाजन के दर्द और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को समझ सके।पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा,कि हर घर में तिरंगा लगाकर परिवार के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया और सरल ऐप में अपलोड करें। महापौर मंजूषा भगत ने कार्यकर्ताओं से उत्साह और समर्पण के साथ तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपमा सिंह ने कहा,कि कार्यक्रम के दौरान झंडे का सम्मान बना रहे और शाम 5 बजे तिरंगा सम्मानपूर्वक उतारा जाए।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा ने कहा,कि तिरंगा हमारी ताकत हैं,रूस-यूक्रेन युद्ध में भी तिरंगे की वजह से भारतीय सुरक्षित लौट पाए थे।

कार्यक्रम का संचालन विनोद हर्ष ने और आभार प्रदर्शन मधुसूदन शुक्ला ने किया।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:

🔸️भारत सिंह सिसोदिया – भाजपा जिलाध्यक्ष, सरगुजा

🔸️मंजूषा भगत – महापौर, अंबिकापुर

🔸️ललन प्रताप सिंह – पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला            प्रभारी ‘हर घर तिरंगा’

🔸️हरपाल सिंह भामरा – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति              सदस्य

🔸️निरुपमा सिंह – जिला पंचायत अध्यक्ष

🔸️विनोद हर्ष – जिला उपाध्यक्ष (कार्यक्रम संचालन)

🔸️मधुसूदन शुक्ला – पूर्व मंडल अध्यक्ष (आभार प्रदर्शन)

🔸️अभिमन्यु गुप्ता – जिला महामंत्री

🔸️हरमिंदर सिंह तिन्नी – नगर निगम सभापति

🔸️राजकुमार अग्रवाल – भाजपा पदाधिकारी

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!