Nexis News

‘स्वच्छता संगम-2025’ में स्वच्छता दीदियों का सम्मान – मुख्यमंत्री करेंगे 260 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

संदिली सिंह,रायपुर,11अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 12 अगस्त को,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता संगम-2025’ में,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर सम्मानित करेंगे। साथ ही, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री 260 करोड़ रुपये,से अधिक की लागत वाले 49 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 63.57 करोड़ रुपये की लागत के 24 कार्य और 197 करोड़ रुपये की लागत के 25 कार्य शामिल हैं।

🟠कार्यक्रम की विशेषताएं:

🔸️स्थान: बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर

🔸️तारीख: 12 अगस्त 2025

🔸️आयोजक: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग

🔸️प्रतिभागी: राज्य के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, 9,000 स्वच्छता दीदियां।

🟠सम्मान और उपलब्धियां:

🔸️नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया,कि कार्यक्रम में स्वच्छता व शहरी सौंदर्यीकरण में योगदान देने वाली,स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर सम्मानित किया जाएगा।

🔸️राष्ट्रीय सम्मान: 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों पुरस्कृत होने का गौरव।

🔸️राज्य स्तर: संभाग स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 से अधिक नगरीय निकायों को सम्मान।

🟠शहरी सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता का शुभारंभ:

‘स्वच्छता संगम’ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की शुरुआत होगी, जिसका उद्देश्य हैं:

🔸️शहरी स्वच्छता मानकों को बढ़ाना

🔸️सुशासन और प्रशासनिक कौशल को प्रोत्साहन

🔸️नगरीय सौंदर्यीकरण में नवाचार को बढ़ावा

🔸️नागरिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार

🟠46 शहरों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स सुविधा:

कार्यक्रम में तीन नगर निगम — बिरगांव, भिलाई-चरोदा, धमतरी और 43 नगर पालिकाओं में,जीआईएस आधारित ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल का लोकार्पण किया जाएगा।

🔸️नागरिक घर बैठे संपत्ति कर जमा कर सकेंगे।

🔸️कर संग्रहण की गति और पारदर्शिता में वृद्धि होगी।

🔸️स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम।

🟠प्रमुख लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्य:

🔸️सड़क, पुल, जल आपूर्ति, शैक्षणिक भवन, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स समेत बड़े प्रोजेक्ट।

🔸️11 गांवों में नल-जल योजना का शुभारंभ।

🔸️नूतन चौक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स (₹3.85 करोड़), एसटीपी कोनी (₹9.05 करोड़), इंजीनियरिंग कॉलेज कन्या छात्रावास (₹4.82 करोड़), उसलापुर-दैजा रोड चौड़ीकरण (₹12.53 करोड़), नालंदा परिसर एजुकेशन हब (₹26.42 करोड़), गौरव पथ (₹17 करोड़), अटल पथ (₹9.74 करोड़) सहित कई परियोजनाएं।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:

🔸️मुख्यमंत्री: विष्णु देव साय

🔸️उप मुख्यमंत्री: अरुण साव

🔸️केंद्रीय मंत्री: तोखन साहू

🔸️विधायक: धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव

🔸️महापौर बिलासपुर: पूजा विधानी

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!