Nexis News

स्वतंत्रता दिवस 2025: रायपुर में सीएम, बाकी जिलों में मंत्री-सांसद करेंगे ध्वजारोहण — पूरी लिस्ट देखें

संदिली सिंह,रायपुर,11अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में होगा,राज्य स्तरीय समारोह, जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज।

स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्ष पर,छत्तीसगढ़ में देशभक्ति और गौरव का माहौल तैयार हैं। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में,राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन होगा,जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।समारोह में सुरक्षा बलों की भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान का आयोजन भी होगा।

बस्तर जिला मुख्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

🟠मंत्री स्तर पर ध्वजारोहण:

🔸️राजनांदगांव – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

🔸️सरगुजा – आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम

🔸️गरियाबंद – खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

🔸️बालोद – वन मंत्री केदार कश्यप

🔸️कोरबा – उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

🔸️जशपुर – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

🔸️रायगढ़ – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

🔸️सूरजपुर – महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

🔸️जांजगीर-चांपा – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

🟠सांसद स्तर पर ध्वजारोहण:

🔸️बलौदाबाजार – बृजमोहन अग्रवाल

🔸️बेमेतरा – विजय बघेल

🔸️कवर्धा – संतोष पांडेय

🔸️बलरामपुर – चिंतामणि महाराज

🔸️महासमुंद – रूपकुमारी चौधरी

🔸️सारंगढ़ – राधेश्याम राठिया

🔸️सक्ति – कमलेश जांगड़े

🔸️बीजापुर – महेश कश्यप

🔸️कांकेर – भोजराज नाग

🔸️खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – देवेंद्र प्रताप सिंह

🟠विधायक स्तर पर ध्वजारोहण:

🔸️मुंगेली – पुन्नूलाल मोहले

🔸️गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – धरमलाल कौशिक

🔸️कोरिया – अमर अग्रवाल

🔸️धमतरी – अजय चंद्राकर

🔸️मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – रेणुका सिंह

🔸️कोंडागांव – लता उसेंडी

🔸️नारायणपुर – विक्रम उसेंडी

🔸️मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – राजेश मूणत

🔸️दंतेवाड़ा – किरण देव

🔸️सुकमा – धरमजीत सिंह

🟠कार्यक्रम की विशेषताएं:

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे और सरकार की उपलब्धियों तथा आगामी योजनाओं का विवरण देंगे। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी, जो राज्य की प्रगति और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाएंगी।

प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों, नगर पंचायतों, नगर निगमों और ग्राम पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्कूलों और कॉलेजों में सुबह से ही देशभक्ति गीतों, नाटकों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!