Nexis News

छत पर सजे ‘सूर्यघर’ से रोशन हुआ जीवन — कोरबा में बिजली बिल में भारी बचत और स्वच्छ ऊर्जा से पर्यावरण को मिला नया जीवन

संदिली सिंह,रायपुर,12अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, देशभर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का नया अध्याय लिख रही हैं। कोरबा जिले के नगरीय इलाकों से लेकर छोटे मोहल्लों और बस्तियों तक यह योजना पहुंच रही हैं, जिससे न केवल आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत मिल रही हैं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से प्रदूषण भी कम हो रहा हैं। इसी कड़ी में कोरबा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दादर खुर्द निवासी शंकर पुरी ने,अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा का ‘सूर्यघर’ स्थापित कर,एक मिसाल कायम की हैं।

🟠3 किलोवाट सोलर पैनल — 1 लाख से अधिक की सब्सिडी, लागत आधी

शंकर पुरी लंबे समय से बिजली बिल के लगातार बढ़ते खर्च और बिजली कटौती की समस्या से परेशान थे। जब उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत आवेदन कर इसका लाभ लेने का निर्णय लिया।

इस योजना के तहत उन्होंने,अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल लगाया। केंद्र सरकार की ओर से,उन्हें ₹78,000 की सीधी सब्सिडी उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई।वहीं, राज्य सरकार द्वारा भी ₹30,000 का अनुदान जल्द जारी किया जाएगा। इस प्रकार सोलर पैनल की स्थापना में आने वाली कुल लागत का बड़ा हिस्सा सरकार द्वारा वहन कर लिया गया।

🟠हर महीने की बचत, सालाना हजारों रुपये का फायदा:

सोलर पैनल लगने के बाद से,पुरी के बिजली बिल में हर महीने भारी कमी आई हैं। उनका कहना हैं,कि साल भर में यह बचत एक बड़ी रकम बन जाती हैं, जिसे वे बच्चों की पढ़ाई, घर के जरूरी खर्च और अन्य उपयोगी कार्यों में लगा पा रहे हैं।

🟠पर्यावरण को मिला 3.5 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी का फायदा:

सौर ऊर्जा के उपयोग से,न केवल बिजली बिल में बचत हो रही हैं, बल्कि पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ रहा हैं। पुरी के 3 किलोवाट सोलर पैनल से सालाना लगभग 3.5 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही हैं। यह मात्रा इतनी हैं, कि मानो एक साल में दर्जनों पेड़ लगाने का पर्यावरणीय योगदान हो। पुरी का मानना हैं, कि यह छोटा-सा प्रयास जलवायु परिवर्तन से लड़ने के वैश्विक प्रयासों का हिस्सा हैं।

🟠पारदर्शी और आसान प्रक्रिया:

पुरी ने योजना के आवेदन और स्थापना प्रक्रिया को लेकर कहा,कि यह बेहद आसान और पारदर्शी हैं। सभी चरण ऑनलाइन और स्पष्ट दिशा-निर्देशों के साथ पूरे किए गए। न तो कोई अतिरिक्त परेशानी आई, न ही किसी दलाल या बिचौलिये की जरूरत पड़ी।

🟠लाभकारी निवेश, आने वाली पीढ़ियों के लिए विरासत:

अपने अनुभव को साझा करते हुए,पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा —

“मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ, कि वे प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ जरूर लें। यह निवेश न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करता  हैं। प्रारंभिक लागत को लेकर डरने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि सरकारी सब्सिडी और दीर्घकालिक बचत इसे पूरी तरह लाभकारी बना देती हैं।”

🟠कोरबा में सौर ऊर्जा को लेकर बढ़ती जागरूकता:

कोरबा जिले में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही हैं। नगर निगम और बिजली वितरण कंपनी द्वारा भी लोगों को योजना के बारे में जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। अधिकारी बताते हैं, कि आने वाले समय में जिले के अधिकांश घरों की छतों पर सोलर पैनल लग जाएंगे, जिससे बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण दोनों सुनिश्चित होंगे।

 

 

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!