Nexis News

यूरिया संकट से जूझते किसान, कांग्रेस का चक्का जाम – सरकार पर छल का आरोप

संदिली सिंह,रायपुर,29अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News खरीफ सीजन अपने अंतिम चरण में हैं, लेकिन धान की फसल कटाई से महज 20 दिन पहले ही यूरिया खाद की भारी किल्लत ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को शहर के बनारस रोड पर चक्का जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया,कि भाजपा सरकार जानबूझकर यूरिया आपूर्ति में देरी कर रही हैं,ताकि अधिक धान की खरीद से बचा जा सके। उन्होंने इसे किसानों के साथ सीधा छल बताते हुए चेतावनी दी,कि यदि जल्द ही यूरिया उपलब्ध नहीं कराया गया, तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।करीब एक घंटे तक चले चक्का जाम के चलते बनारस रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अंबिकापुर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा,कि सरकार को किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए, वरना आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!