संदिली सिंह,रायपुर,3अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
थाना सनावल के अंतर्गत आज शासकीय महाविद्यालय सनावल में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई एसडीओपी वाड्रफनगर रामअवतार ध्रुव ने की, जिसमें छात्र-छात्राओं, ग्रामीण नागरिकों और महाविद्यालय स्टाफ ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी ने साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपायों पर जोर दिया। उन्होंने कहा,कि आज के डिजिटल युग में प्रत्येक छात्र और नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक हैं। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षित पासवर्ड, ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।
थाना प्रभारी गजपति मिर्रे ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी और नशामुक्त जीवन जीने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर नशे के प्रभाव के बारे में भी समझाया। इसके अलावा, उन्होंने यातायात नियमों का पालन, हेलमेट व सीटबेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन और सड़क संकेतों का सम्मान करने की जरूरत पर जोर देते हुए सुरक्षित ड्राइविंग के उपाय बताए।
यह कार्यक्रम जिले में साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा हैं।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️एसडीओपी वाड्रफनगर – रामअवतार ध्रुव
🔸️थाना प्रभारी सनावल – गजपति मिर्रे
🔸️डॉक्टर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सनावल) – लालूप्रसाद पैकरा
🔸️प्रिंसिपल शासकीय महाविद्यालय सनावल – सी.एल. पाटले
🔸️सरपंच सनावल – रामकेश सिंह
🔸️उप सरपंच सनावल – उदय केशरी
🔸️पूर्व उप सरपंच – शंभु गुप्ता,सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












