संदिली सिंह,रायपुर,29अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान,ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp.और रेल रखरखाव समाधानों की प्रमुख कोरियाई कंपनी UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार की प्राथमिकता स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, सतत परिवहन अधोसंरचना का निर्माण और रेलवे नेटवर्क को मज़बूत बनाना हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया,कि ModernTech Corp. के साथ साझेदारी से छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित होगी, जो राज्य को स्वच्छ ऊर्जा और सतत परिवहन क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।
🟠मुख्य बिंदु:
🔸️स्वच्छ ऊर्जा बढ़ावा: ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से कार्बन उत्सर्जन कम होगा और हरित ऊर्जा को बल मिलेगा।
🔸️रोज़गार सृजन: परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
🔸️तकनीकी हस्तांतरण: ModernTech Corp. और UNECORAIL की विशेषज्ञता से राज्य में तकनीकी कौशल का विकास होगा।
🔸️रेलवे अधोसंरचना: UNECORAIL के सहयोग से रेलवे नेटवर्क सुदृढ़ होगा और लॉजिस्टिक्स बैकबोन को नई गति मिलेगी।
🔸️सरकार का सहयोग: मुख्यमंत्री ने निवेशकों को सरल और पारदर्शी प्रक्रियाओं का आश्वासन दिया।
🟠मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण:
साय ने कहा,“छत्तीसगढ़ की तेज़ी से बढ़ती औद्योगिक और लॉजिस्टिक आवश्यकताओं को देखते हुए ये निवेश राज्य की ऊर्जा संक्रमण और सतत विकास यात्रा में निर्णायक कदम साबित होंगे।”
🟠प्रमुख जानकारी:
🔸️ModernTech Corp. – ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए निवेश।
🔸️UNECORAIL – रेलवे रखरखाव और तकनीकी समाधान।
🔸️राज्य सरकार – निवेशकों को हर संभव सहयोग देने को प्रतिबद्ध।
🔸️परियोजना का लाभ – स्थानीय रोजगार, तकनीकी कौशल विकास, सतत परिवहन और स्वच्छ ऊर्जा।












