संदिली सिंह,रायपुर,30अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रधानमंत्री जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में साइबर पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के कलेक्टर जयवर्धन, उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर एवं जिला पंचायत सीईओ सूरजपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय एवं आत्मानंद हिंदी मीडियम बसदेई के छात्र-छात्राओं को,साइबर सुरक्षा और जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
🟠कबड्डी टूर्नामेंट
साइबर जागरूकता के पराक्रम के तहत,कबड्डी टूर्नामेंट का भी आयोजन हुआ। इसमें आत्मानंद हिंदी मीडियम बसदेई विजेता तथा पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई उपविजेता रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
🟠निबंध प्रतियोगिता
कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
🟠अन्य सम्मान
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले आरक्षक निलेश जायसवाल, दुबे रामकुमार सिंह, भुवनेश्वर सिंह, आदित्य यादव एवं महिला आरक्षक पूनम सिंह को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️जयवर्धन – कलेक्टर सूरजपुर
🔸️प्रशांत कुमार ठाकुर – एसएसपी सूरजपुर
🔸️सीईओ जिला पंचायत सूरजपुर
🔸️अजीत प्रताप सिंह – प्राचार्य, नवोदय विद्यालय बसदेई
🔸️विमलेश दुबे – कोतवाली प्रभारी
🔸️ब्रिज किशोर पांडे – यातायात प्रभारी
🔸️योगेंद्र जायसवाल – चौकी प्रभारी बसदेई
🟠सम्मानित कर्मचारी
🔸️निलेश जायसवाल, रामकुमार सिंह, भुवनेश्वर सिंह, आदित्य यादव
🔸️महिला आरक्षक पूनम सिंह












