Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कंवर समाज प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई, करमा तिहार में मुख्य अतिथि बनने का दिया आमंत्रण

संदिली सिंह,रायपुर,31अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से,कंवर समाज का प्रतिनिधिमंडल उनके निवास में मिला।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशिल्या साय को हार्दिक बधाई दी और आगामी करमा तिहार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी एवं महासचिव  नकुल चंद्रवंशी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया,कि करमा तिहार का आयोजन 3 सितम्बर 2025 को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास परिसर में किया जाएगा।

इस अवसर पर कंवर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष बसंत दीवान, कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार कंवर, महानगर इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर पैंकरा, सचिव मनहरण चंद्रवंशी, सदस्य हेमलाल कंवर, युवा प्रभाग के संरक्षक तीरमेंद्रू सिंह कंवर एवं टुकेश कंवर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!