Nexis News

‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रियों और नागरिकों ने किया श्रवण

संदिली सिंह,रायपुर,31अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण, आज नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखन देवांगन, राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक इंद्र कुमार साहू तथा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

🟠प्रधानमंत्री मोदी का संदेशअपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा,कि प्राकृतिक आपदाओं की घड़ी में देशवासियों द्वारा एक-दूसरे की सहायता करना ही भारत की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा,कि विपत्ति के समय जो सहयोग और एकजुटता दिखाई देती हैं,वही भारत की संस्कृति और सामूहिक चेतना को परिभाषित करती हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,कि खेल केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी आधार हैं। उन्होंने युवाओं से खेलकूद में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया,ताकि जीवन और राष्ट्र दोनों ऊर्जावान बन सकें।

🟠मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वक्तव्यमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा,कि ‘मन की बात’ हर माह प्रदेशवासियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देती हैं।उन्होंने कहा,कि यह कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक सोच और राष्ट्रीय चेतना को प्रबल करता हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा,कि कौशल विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े क्षेत्रों में,हुए सहयोग और निवेश से राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। इससे छत्तीसगढ़ में कौशल विकास और रोजगार का नया अध्याय शुरू होगा।

राज्य की रजत जयंती वर्ष का उल्लेख करते हुए,उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण तभी संभव हैं, जब प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाए।

🟠सामूहिक जनभागीदारी का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें सामूहिक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ते हुए,छत्तीसगढ़ को विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों पर ले जाना हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया,कि सभी मिलकर एक समृद्ध और स्वच्छ छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!