छत्तीसगढ़ में ‘दीदी के गोठ’ का प्रसारण, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल

संदिली सिंह,रायपुर,1सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक नई पहल की हैं। ‘दीदी के गोठ’ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को दोपहर 12.15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ किया गया। इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक सुना गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने शुभकामनाएँ व मार्गदर्शन दिया।

🟠कवर्धा के उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और पदाधिकारियों के साथ सामूहिक श्रवण किया। उन्होंने कहा,कि इस मंच पर साझा की जा रही सफलता की कहानियाँ अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारी भी विभिन्न जिलों में पहुँचे और महिलाओं के साथ सामूहिक श्रवण में शामिल हुए—

🔸️सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भीम सिंह – गरियाबंद

🔸️विशेष सचिव धर्मेश साहू – जांजगीर

🔸️आयुक्त मनरेगा एवं संचालक पीएम आवास योजना तारण प्रकाश सिन्हा – धमतरी🟠संचालक पंचायत विभाग प्रियंका महोबिया – दुर्ग

इसके अलावा रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित समुदाय प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान में भी विशेष आयोजन हुआ, जहाँ बिहान मिशन संचालक अश्विनी देवांगन, संयुक्त मिशन संचालक आर.के. झा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

🟠उद्देश्य और प्रभाव

‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की ओर अग्रसर करना हैं। इसमें स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा की जा रही हैं।

प्रदेश के 33 जिलों, 146 विकासखंडों और 580 संकुल संगठनों में सामूहिक श्रवण का आयोजन हुआ। लाखों महिलाएँ इससे जुड़ीं और पूरे प्रदेश में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

‘दीदी के गोठ’ न केवल एक रेडियो कार्यक्रम हैं, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष, आत्मबल और सफलता की कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त मंच भी बन गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें