प्रधानमंत्री व उनकी स्वर्गीय माता पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस की हताशा उजागर – अखिलेश सोनी

संदिली सिंह,रायपुर,2सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा प्रहार करते हुए कहा,कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना,कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक दिवालियापन का परिचायक हैं।

संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए,सोनी ने कहा,कि राहुल गांधी का यह रवैया न केवल असंवेदनशील हैं,बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादा का भी अपमान हैं। उन्होंने कहा,कि लगातार प्रधानमंत्री को ‘तू’ कहकर संबोधित करना,राजनीतिक शिष्टाचार और संवाद की परंपरा को ठेस पहुँचाना हैं।

🟠बिहार की धरती पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग

अखिलेश सोनी ने कहा,कि बिहार जैसी पावन भूमि, जहाँ चाणक्य और बुद्ध जैसे महान विभूतियों ने जन्म लिया,वहाँ अभद्र भाषा का प्रयोग करना उस धरती का अपमान हैं। उन्होंने विश्वास जताया,कि बिहार की जनता इसका कड़ा जवाब देगी।

🟠कांग्रेस का पुराना चरित्र

भाजपा महामंत्री ने कहा,कि यह कांग्रेस की पुरानी आदत हैं। संसद सत्र के दौरान भी कांग्रेस सांसद लगातार प्रधानमंत्री को अपमानित करते रहे हैं। राहुल गांधी अब कांग्रेस के “नए मणिशंकर अय्यर” बन चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया,कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, सीबीआई और ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं को भी ‘चोर’ कहा। यह मानसिकता लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरनाक हैं।

🟠“गाली वाली कांग्रेस” बन चुकी हैं कांग्रेस

अखिलेश सोनी ने कहा,कि कांग्रेस पहले “गली-गली कांग्रेस” कही जाती थी, लेकिन अब यह “गाली वाली कांग्रेस” बन चुकी हैं। उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री मोदी को गाली देकर राहुल गांधी को कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं हैं, क्योंकि जनता मोदी जी के नेतृत्व और कार्यों से संतुष्ट हैं।

🟠प्रेस वार्ता में प्रमुख उपस्थिति

🔸️अखिलेश सोनी – प्रदेश महामंत्री

🔸️विनोद हर्ष – जिला उपाध्यक्ष

🔸️मधुसूदन शुक्ला – पूर्व मंडल अध्यक्ष

🔸️संतोष दास – संवाद प्रमुख

🔸️रूपेश दुबे – सह संवाद प्रमुख

🔸️मनोज गुप्ता – पार्षद

🔸️कमलेश तिवारी – मंडल अध्यक्ष

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें