Nexis News

युवामोर्चा का हल्ला बोल : अंबिकापुर में कांग्रेस-आरजेडी नेताओं के खिलाफ पुतला दहन

संदिली सिंह,रायपुर,2सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और यूपीए की सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता को लेकर,किए गए अभद्र टिप्पणी के खिलाफ,भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सरगुजा ने सोमवार को अंबिकापुर के घड़ी चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।इस मौके पर,भाजयुमो जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने कहा,कि प्रधानमंत्री की माताजी के लिए प्रयोग किए गए अपशब्द किसी भी स्थिति में क्षमा योग्य नहीं हैं। कांग्रेस और आरजेडी नेताओं ने अब तक न तो खेद जताया हैं और न ही माफी मांगी हैं, जो उनकी हठधर्मिता और असंवेदनशीलता को दर्शाता हैं।

🟠कांग्रेस अब “गाली वाली कांग्रेस” – कमलेश तिवारी

इस अवसर पर भाजपा समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा,कि कांग्रेस पार्टी अब “गाली वाली कांग्रेस” बनकर रह गई हैं। जनता आने वाले समय में कांग्रेस को सबक सिखाएगी और इस चरित्रहीन राजनीति का सफाया करेगी।🟠बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख उपस्थित इस प्रकार रहे –

🔸️भाजपा जिला उपाध्यक्ष – विनोद हर्ष

संदीप सोनी, उमेश अग्रवाल, किजल किशोर पंड्या, आकाश गुप्ता, दिनेश शुक्ला, गौतम विश्वकर्मा, अजय सोनी, श्वेता गुप्ता, मधु चौधहा, सोनू तिग्गा, नीलम रजवाड़े, सरिता जायसवाल, आशा शुक्ला, प्रियंका चौबे, अर्चना वर्मा, सुनीता, संजीव वर्मा, अमोघ कश्यप, रोचक गुप्ता, विकाश शुक्ला, हैप्पी सिंह, नितिन गुप्ता, श्रीधर केशरी, अभिनंदन सिंह, मार्कण्डेय तिवारी, सोलू सिंह, रवि सोनी, दीपक यादव, सौरभ मिश्रा, मनीष सिंह, प्रिंस तिवारी, कृपाशंकर पटेल, निशांत गुप्ता, अनिकेत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा व भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!