Nexis News

कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के वीर जवानों का अमित शाह ने किया सम्मान

संदिली सिंह,रायपुर,4सितंबर 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsदेश में नक्सलवाद के खात्मे के लिए चल रहे,सबसे बड़े अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा के जवानों को,कल नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे। अमित शाह ने जवानों को बधाई देते हुए कहा,कि कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चला यह अभियान नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा।🟠अमित शाह ने वीर जवानों के साहस को सराहा

अमित शाह ने कहा, “गर्मी, ऊँचाई और हर कदम पर IED के खतरों के बावजूद,हमारे वीर जवानों ने इस कठिन अभियान को सफल बनाया। नक्सलियों का बेस कैंप, मैटीरियल डंप और सप्लाई चेन ध्वस्त कर दिया गया हैं। यह नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक जीत की दिशा में बड़ा कदम हैं।”

उन्होंने कहा,कि यह अभियान साबित करता हैं,कि मोदी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक देश को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त नहीं कर दिया जाता।🟠नक्सली समस्या के अंत तक सरकार का संकल्प

अमित शाह ने साफ कहा,कि “31 मार्च 2026 तक भारत को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे। नक्सलियों ने वर्षों तक देश के सबसे पिछड़े इलाकों में,विकास को रोकने का काम किया। स्कूल बंद कर दिए, अस्पतालों को नष्ट किया और सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचने से रोका। लेकिन अब उनकी अंतिम हार तय हैं।”

🟠जनता के जीवन में आया नया सूर्योदय

अमित शाह ने कहा,कि नक्सल विरोधी अभियानों के चलते, पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के लगभग साढ़े 6 करोड़ लोगों के जीवन में एक नया सूर्योदय हुआ हैं। विकास की नई राहें खुली हैं,और सरकार लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के अवसर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।🟠घायल जवानों के लिए हरसंभव प्रयास

गृह मंत्री ने कहा,कि जो सुरक्षाबल इस संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनके जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने कहा,कि देश उन वीर जवानों के बलिदान और साहस को हमेशा याद रखेगा,जिन्होंने नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अपने प्राणों की परवाह नहीं की।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!