Nexis News

बलरामपुर डैम हादसा: CM विष्णु देव साय ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों को मिलेगी पूरी सहायता

संदिली सिंह,रायपुर,4सितंबर 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया हैं। भारी वर्षा के कारण डैम का एक हिस्सा टूट गया, जिससे अचानक बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत, 3 लोग घायल और 3 लोग लापता हो गए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा—

“यह घटना बेहद पीड़ादायी हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ,कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।”

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर भी इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा,कि राज्य सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं।

🟠राहत और बचाव कार्य तेज, CM का प्रशासन को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा,कि यह हादसा न केवल जनहानि का कारण बना हैं,बल्कि भवनों की क्षति, फसलों का नुकसान और पशुहानि भी हुई हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया,कि प्रदेश सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासनिक अमले को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा,कि लापता लोगों की खोज के लिए हर संभव संसाधन लगाए जाएँ और घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

🟠अस्थायी राहत और आर्थिक मदद का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को आदेश दिया कि—

🔸️मृतकों के परिजनों को शासकीय नियमों के अनुसार अनुग्रह सहायता प्रदान की जाए।

🔸️प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

🔸️मकान, फसल और पशुहानि का विस्तृत सर्वे कर शीघ्र राहत राशि स्वीकृत की जाए।

सीएम ने कहा,कि प्रदेश सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सभी प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!