Nexis News

अंबिकापुर में NHM कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित

संदिली सिंह,रायपुर,4सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News अंबिकापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 18वें दिन भी जारी हैं। संविदा प्रथा के खिलाफ विरोध जताते हुए,आंदोलनकारी कर्मचारियों ने पुतला दहन किया। उनका कहना हैं,कि नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार की ओर से,अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई हैं।

हड़ताल के चलते जिले की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। विशेषकर गर्भवती महिलाओं और बीमार बुजुर्गों को उचित इलाज और समय पर चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पा रही हैं।

NHM कर्मचारियों का कहना हैं,कि संविदा प्रथा में सुधार और नियमितीकरण उनकी प्राथमिक मांग हैं। यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।जिले में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लगातार स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पतालों में केवल आपातकालीन सेवाएं ही चल रही हैं।

अंबिकापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी ने, स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी हैं। नागरिकों का कहना हैं, कि हड़ताल से रोजमर्रा की स्वास्थ्य सुविधाओं पर बड़ा असर पड़ रहा हैं और सरकार को जल्द ही समाधान निकालना चाहिए।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!