संदिली सिंह,बसदेई,11सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
चौकी बसदेई पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया हैं, जो चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे थे। एचडी रेलवे फाटक के पास सूचना मिलने पर, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपना नाम बताया – विकास देवांगन, उम्र 22 वर्ष, निवासी घुसा, थाना झिलमिली, और रितेश कुमार सारथी, उम्र 22 वर्ष, निवासी भटठा पारा, सूरजपुर, थाना सूरजपुर।
जांच में सामने आया,कि ये दोनों मिलकर जयनगर थाना क्षेत्र से एक होंडा सीडी डीलक्स और एक सुजुकी मोटरसाइकिल चोरी कर चुके थे। इसके अलावा, सुरजपुर साप्ताहिक बाजार से बजाज सीटी 100 भी चोरी की थी। चोरी की बाइकें बरामद कर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर मान्य न्यायालय के सामने पेश किया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, आरक्षक देवदत्त दुबे, रामकुमार सिंह, दिलीप साहू, निलेश जायसवाल, राकेश सिंह, शिवराज सिंह, अशोक केवट की सक्रिय भूमिका रही।












