Nexis News

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : पहली संतान पर 5 हजार,दूसरी बालिका जन्म पर 6 हजार की सहायता

संदिली सिंह,सारंगढ़,11सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत,गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। इस योजना में पहली संतान पर दो किस्तों में 5,000 रुपये और दूसरी संतान बालिका होने पर एक किस्त में 6,000 रुपये दिए जाते हैं।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले की गर्भवती महिलाओं से अपील की हैं,कि वे अपने आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीयन कराकर इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा,कि नागरिक भी इस योजना की जानकारी गांव, मोहल्लों और रिश्तेदारों को दें, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, पौष्टिक आहार की उपलब्धता और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना को सफलतापूर्वक संचालित कर रहा हैं।

अधिक जानकारी और सहायता के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना टोल-फ्री हेल्पलाइन: 14408 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!