Nexis News

चन्द्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 06 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह,चन्द्रपुर,11सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए,चन्द्रपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया हैं। 10 सितंबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए,चन्द्रपुर निवासी दिनेश निषाद (उम्र 33 वर्ष) को 06 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं एसडीओपी चन्द्रपुर-डभरा सुमित गुप्ता के दिशा-निर्देश पर की गई। पुलिस ने अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए थाना प्रभारी को मुखबिर तैनात करने के निर्देश दिए थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई की टीम ने दबिश देकर,आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया और जब्त की गई कच्ची महुआ शराब को कब्जे में लिया।आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गगन बाजपेई, प्रआर रामनारायण राठौर, आरक्षक कृष्ण कुमार खूंटे, समीर कुर्रे, महेंद्र राठौर, राधेश्याम बरेठ और मधु सिदार का अहम योगदान रहा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!