संदिली सिंह,सारंगढ़,13सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम मलूहा के किसानों को 25 वर्ष पुराने भूअर्जन प्रकरण में मुआवजा दिलाने के बाद, कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भूअर्जन से जुड़े सभी लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की।बैठक में राजस्व, जल संसाधन, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने एक-एक लंबित मामले की विस्तार से जानकारी लेते हुए,निर्देश दिया कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ समयसीमा में मामलों का निपटारा कर प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रदान करें।
समीक्षा में टिमरलगा, साराडीह बैराज, माुहलडीह, सण्डा, ठेंगागुड़ी, बोरिदा, साल्हेओना, मल्दी, भारतपुर, पवनी और पुरगांव सहित कई गांवों के प्रकरण शामिल रहे। इसके साथ ही दोमुहानी, गिरवानी और कोसमकुंडा में निर्माण कार्यों से प्रभावित लोगों के मामलों और उच्च न्यायालय के आदेश से जुड़े प्रकरणों पर भी चर्चा हुई।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा,कि लंबित मुआवजा प्रकरणों को समय पर निपटाना प्रशासन की प्राथमिकता हैं,ताकि किसानों को उनका हक मिल सके।
बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रफुल्ल रजक सहित सभी संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ और तकनीकी कर्मचारी उपस्थित थे।












