संदिली सिंह,रायपुर,13सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2025 में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा,कि कार्टून केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज का दर्पण हैं, जो हास्य और व्यंग्य के माध्यम से गंभीर मुद्दों को सरलता से प्रस्तुत करता हैं।
मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के प्रख्यात कार्टूनिस्ट मनोज चोपड़ा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया और खुद भी कार्टून बनाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कार्टून वॉच पत्रिका के 29 वर्ष पूरे होने पर टीम को बधाई दी और अगले वर्ष बस्तर में कार्टून फेस्टिवल आयोजित करने की संभावना जताई।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि बस्तर में अब शांति स्थापित हो रही हैं, विकास की योजनाएँ गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं और बस्तर ओलंपिक व बस्तर पंडुम जैसे कार्यक्रम क्षेत्र की नई पहचान बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि बस्तर में बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्टून को मीडिया और साहित्य का अद्भुत संगम बताया, वहीं विधायक अनुज शर्मा ने कार्टून वॉच पत्रिका के संपादक त्रयम्बक शर्मा के समर्पण और योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।












