Nexis News

एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में होगा किसानों का पंजीकरण

संदिली सिंह,रायपुर,12सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग नीति निर्धारण को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में आज मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल ने की। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा मौजूद रहे।बैठक में निर्णय लिया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों का पंजीकरण एग्रीस्टेक पोर्टल और एकीकृत किसान पोर्टल दोनों पर किया जाएगा। पंजीकृत किसानों से ही भारत सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी।

🟠बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

🔸️किसानों का पंजीकरण निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश।

🔸️पंजीकृत किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर।

🔸️जूट बारदाने की व्यवस्था समय पर करने के निर्देश।

🔸️धान की रिसाइक्लिंग रोकने और सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान की रोकथाम के लिए विशेष जांच दल का गठन।

🔸️धान मिलिंग की तैयारियों को समय रहते पूरा करने पर बल।

बैठक में सचिव खाद्य विभाग रीना बाबा साहेब कंगाले, सचिव वित्त विभाग मुकेश बंसल, सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग रजत कुमार, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ किरण कौशल, संयुक्त सचिव कृषि विभाग राहुल देव और प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक के. एन. कांडे भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!