Nexis News

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की

संदिली सिंह,रायपुर,12सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने मंत्रालय महानदी भवन में नक्सल प्रभावित जिलों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में बस्तर, सुकमा, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, उत्तर बस्तर कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और गरियाबंद जिलों के विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में मनरेगा, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन खाता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, आधार पंजीकरण समेत कई हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा हुई।🟠प्रमुख बिंदु

🔸️99% से अधिक आधार पंजीकरण एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में पूर्ण

🔸️28.18 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित

🔸️26.21 लाख जनधन खाते खोले गए

🔸️35.66 लाख लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना से जुड़े

🔸️ग्रामीण इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी व बैंकिंग सुविधाओं का विस्तारप्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने निर्देशित किया,कि सभी पात्र मनरेगा हितग्राहियों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराए जाएं और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए।

इसके अलावा, आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने, कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने और विद्यालय भवन निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, वित्त सचिव मुकेश बंसल, शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, लोक निर्माण सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, श्रम विभाग सचिव  हिमशिखर गुप्ता, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव डॉ. रवि मित्तल, बस्तर संभाग के आयुक्त और बस्तर रेंज के आईजी, सहित प्रभावित जिलों के कलेक्टर व एसपी शामिल हुए।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!