संदिली सिंह,चंद्रपुर,12सितंबर2025, विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सरकार जहां डिजिटल इंडिया और हर सुविधा लोगों के घर तक पहुंचाने के दावे करती हैं, वहीं चंद्रपुर उप डाकघर की हकीकत इन दावों को झुठलाती दिख रही हैं। आधार अपडेट सेवाएं पिछले एक महीने से ठप पड़ी हैं, जिससे नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।हर दिन नगर और ग्रामीण अंचलों से सैकड़ों लोग नाम, पता, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, बैंक खातों और छात्रवृत्ति योजनाओं से आधार लिंक कराने के लिए आते हैं। लेकिन तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर विभाग ने अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की हैं।
स्थानीय निवासी योगेश अग्रवाल का कहना हैं, “न तो पोस्ट ऑफिस और न ही नगर पंचायत चंद्रपुर में आधार की कोई सुविधा मिल रही हैं। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी हमें 5 किलोमीटर दूर हरदी गांव जाना पड़ रहा हैं।”
इसी तरह निर्मल सिंह नायक ने बताया, “मोबाइल नंबर लिंक न होने और केवाईसी अपडेट नहीं होने से बैंकिंग लेनदेन में बहुत दिक्कत हो रही हैं।”
🟠नगर पंचायत में भी सेंटर बंद
कलेक्टर सक्ति के आदेश के बावजूद नगर पंचायत कार्यालय में आधार सेंटर अब तक चालू नहीं हुआ हैं। आदेश के कई महीने बीत गए, लेकिन सेंटर की स्थापना को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।सीएमओ अनिल सोनवानी ने कहा, “कलेक्टर का आदेश हैं,कि नगर पंचायत में आधार सेंटर के लिए जगह दी जाएगी। जल्द ही योजना का लाभ सभी को मिलेगा।”
🟠विभाग की सफाई
डिवीजन हेड विनय एस प्रसाद और उपसंभागीय निरीक्षक जितेंद्र कुमार क्षत्रिय का कहना हैं,कि यह तकनीकी समस्या आधार एजेंसी स्तर की हैं। पोस्ट ऑफिस ने समस्या को एजेंसी तक पहुंचा दिया हैं और जल्द ही समाधान की उम्मीद हैं।फिलहाल नागरिकों को बैंकिंग, पेंशन, राशन कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े कामों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा हैं। विभाग की लापरवाही पर अब जनता सवाल उठा रही हैं।












