संदिली सिंह,राउरकेला,13सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
उड़ीसा के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र राउरकेला और आसपास के इलाकों में परिवहन में चल रही,विसंगतियों को लेकर शुक्रवार को ब्राह्मणी क्लब में राउरकेला गुड्स ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में यह तय किया गया,कि किसी भी नॉन मेंबर के साथ गाड़ियों की आपूर्ति और आदान-प्रदान को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएगा। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और कोलकाता रूट को स्वतंत्र रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, अपर्याप्त कागजातों के साथ चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और उन्हें सड़क से बाहर किए जाने की भी मांग उठी।
🟠सिंडिकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
बैठक में राउरकेला इस्पात संयंत्र में चल रहे,सिंडिकेट और अवैध गतिविधियों पर भी गंभीर चिंता जताई गई। एसोसिएशन ने निर्णय लिया,कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और उच्च अधिकारियों को अवैध तरीके से काम करने वाले ट्रेडर्स की जानकारी और सबूत प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए एक विशेष कमेटी का गठन कर सभी आवश्यक दस्तावेज इकट्ठा करने की बात कही गई।
🟠उच्चस्तरीय जांच की अनुशंसा
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार यादव ने कहा,कि आवश्यकता पड़ने पर जंतर मंतर पर धरना,प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस वार्ता और यहां तक,कि महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री ओड़िशा को पत्राचार द्वारा अवगत कराया जाएगा। साथ ही, एक प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर इस्पात मंत्रालय से दिल्ली में भी मुलाकात करेगा।
🟠बैठक में शामिल प्रमुख सदस्य
बैठक में बलजिंदर सिंह “बिल्लू”, दिलीप अग्रवाल, राममेहर शर्मा, मानस मोहन्ति, शंकर लाल शर्मा, मोहम्मद सलीम, जसविंदर सिंह गोल्डी, राकेश जयसवाल, बलविंदर सिंह बिट्टू, चकित महाजन, अंबुज शुक्ला, राकेश अग्रवाल, बसंत जेना, रामाज्ञा प्रसाद, मुन्ना राय, विकास सिंह, बीबी दास समेत अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।












