संदिली सिंह,मुंगेली,13सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुंगेली कलेक्टर परिसर में आज एक महत्वपूर्ण वर्चुअल संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में देशभर के खेल मंत्रियों ने भाग लिया और खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
🟠छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास पर फोकस
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में खेल गतिविधियों के विस्तार और ग्रामीण खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने पर जोर दिया गया। सुझाव दिए गए,कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण,आधुनिक संसाधन और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर प्रदान किए जाएं।
🟠ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
सत्र में यह भी तय हुआ,कि खेल विकास केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहकर ग्रामीण और निचले स्तर तक पहुँचेगा, ताकि छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।
🟠केंद्रीय मंत्री का संदेश
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा,कि खेल और युवा कल्याण के लिए राज्यों और केंद्र के बीच सामूहिक सहयोग बेहद जरूरी हैं। उन्होंने राज्यों से आग्रह किया,कि वे खिलाड़ियों के विकास के लिए ठोस और व्यावहारिक कदम उठाएँ।
🟠महत्वपूर्ण पहल
यह वर्चुअल संवाद छत्तीसगढ़ में खेल विकास और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा हैं, जिससे ग्रामीण खिलाड़ियों को भी नई पहचान और अवसर मिलेंगे।












