संदिली सिंह,अंबिकापुर,13सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज अंबिकापुर दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया।
मंत्री ने वृद्धाश्रम और बाल संरक्षण गृह का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की कमी और समय पर भोजन उपलब्ध न होने जैसी खामियां सामने आईं। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा,कि बुजुर्गों और बच्चों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री के निर्देश के बाद अब उम्मीद की जा रही हैं,कि इन संस्थाओं की व्यवस्था में जल्द सुधार होगा और जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।












