Nexis News

अब तक की सबसे बड़ी गो-तस्करी का भंडाफोड़ : लहूनीपाड़ा पुलिस व गौ रक्षकों की तत्परता से 231 गौवंश बचाए गए

संदिली सिंह,राउरकेला,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

शनिवार को राउरकेला जिले में,लहूनीपाड़ा पुलिस ने गौ रक्षकों के सहयोग से अब तक की सबसे बड़ी गो-तस्करी का भंडाफोड़ किया। अनुमंडल के गमलई हाट से कसाईखाने के लिए अवैध रूप से ले जाए जा रहे 231 गौवंश को पुलिस ने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

सूत्रों के अनुसार, बजरंग दल और अन्य गौ रक्षक संगठनों को गुप्त सूचना मिली थी,कि बड़ी संख्या में गौवंश को ट्रकों के जरिए कसाईखाने ले जाया जा रहा हैं। इसके बाद उन्होंने राउरकेला एसपी से तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सूचना मिलते ही,फोर्स भेजा और मौके पर पहुंचकर 231 गौवंश को मुक्त कराया।

हालांकि, मुख्य गो-तस्कर पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए, लेकिन ट्रकों में गौवंश ले जाने के लिए लगाए गए अंचल के कई मजदूर पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस इनसे पूछताछ कर फरार आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

राज्य में लंबे समय से गो-तस्करी पर प्रतिबंध लागू हैं, लेकिन पूर्ववर्ती शासन में अपेक्षित सख्ती नहीं दिखाई गई थी। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद गो-रक्षा कानून को और कड़ा किया गया हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

बजरंग दल और गौ रक्षक संगठनों ने इस सफल कार्रवाई पर पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे गो-रक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उनका कहना हैं,कि इस तरह की त्वरित कार्रवाई से गो-तस्करों के हौसले पस्त होंगे और भविष्य में इस तरह की घटनाएं रुकेंगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!