संदिली सिंह,सारंगढ़/छत्तीसगढ़,21सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे,सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज सारंगढ़ मंडल के,गोड़िहारी ग्राम स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में बरसात के कारण उगे खरपतवार की सफाई कर पूरे प्रांगण को स्वच्छ एवं सुसज्जित बनाया गया।
🟠एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण
स्वच्छता अभियान के बाद एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत कुटेला स्थित विद्यालय परिसर में आम, कटहल, लीची, अमरूद, बरगद सहित विभिन्न फलदार और छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।
🟠कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुखजन
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, मनोज जायसवाल, सरपंच मीनादेवी भारद्वाज, अरुण गुड्डू यादव, मंडल अध्यक्ष जय बानी, यस कुमार, रमेश तिवारी, दीपक साहू (केड़ार मंडल अध्यक्ष), दूधनाथ पटेल, कन्हैया निषाद, प्रमोद यादव, शशिकांत तिवारी, करमहा यादव, गुड्डू पटेल, नानदाऊ यादव, पूर्णिमा मनहर, रिद्धि तिवारी, सेतकुंवर महंत, श्यामदेव भारद्वाज, उपसरपंच रामलाल पटेल, ननकीदाऊ पटेल, नीतिश पटेल, परस यादव, राजेन्द्र चौहान, देवप्रसाद कहार, वीरेंद्र निराला, अमित यादव, जीतू गुप्ता, गिरधारी देवांगन सहित पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।












