मानवता की सेवा और दानशीलता में सदैव अग्रणी रहा अग्रवाल समाज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,23सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsराजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों और प्रतिभाशाली बच्चों को मंच से सम्मानित किया। उन्होंने कहा,कि अग्रवाल समाज सदैव दानशीलता और मानवता की सेवा में अग्रणी रहा हैं। यह समाज न केवल व्यापार और व्यवसाय में बल्कि सामाजिक कार्यों और परोपकार में भी महत्वपूर्ण योगदान देता रहा हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने 21 महीनों में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अंतर्गत अधिकांश वादों को पूरा किया हैं। नई औद्योगिक नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर आधारित है, जो व्यापार और संस्कृति दोनों को प्रोत्साहित करती हैं।”उन्होंने ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की शुरुआत पर खुशी जताई और कहा,कि जीएसटी में सुधार से व्यापारी वर्ग और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिलेगा। अब जीएसटी के चार स्लैब की जगह केवल दो स्लैब होने से टैक्स प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी, जिससे राष्ट्र निर्माण में हर वर्ग की भागीदारी बढ़ेगी।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,कि महाराज अग्रसेन ने 5000 वर्ष पूर्व समाज सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। आज शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता हैं, ताकि विकसित समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सके।

🟠समारोह में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय

🔸️सांसद – बृजमोहन अग्रवाल

🔸️सीआईडीसी अध्यक्ष – राजीव अग्रवाल

🔸️समाज अध्यक्ष – विजय अग्रवाल

🔸️समाज की अन्य वरिष्ठ विभूतियाँ और गणमान्य नागरिक – बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें