Nexis News

अम्बिकापुर में महाराज अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल

संदिली सिंह,अंबिकापुर/छत्तीसगढ़,23सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsसमरसता, सहयोग और सेवा के प्रतीक महाराज अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में अम्बिकापुर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में धार्मिक, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे और उन्होंने महाराज अग्रसेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा,कि महाराज अग्रसेन जी का ‘एक ईंट, एक रुपया’ का सिद्धांत समाज में एकजुटता, सहयोग और आत्मनिर्भरता का संदेश देता हैं। उन्होंने कहा,कि समाज में समरसता और सहयोग ही असली विकास की ताकत हैं।

मंत्री ने आगे कहा,कि महाराज अग्रसेन जी की जयंती हमें सेवा और सामाजिक उत्थान की राह दिखाती हैं,और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना चाहिए।शोभायात्रा के दौरान नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह महाराज अग्रसेन जी की जयघोष से शहर गूंज उठा। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, व्यापारी वर्ग और नागरिक इस शोभायात्रा में शामिल हुए।

इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों पर सजावट और रंगारंग झांकियाँ भी प्रस्तुत की गईं, जिसने शोभायात्रा के आकर्षण को और बढ़ा दिया। लोगों ने उत्साह के साथ अग्रसेन जी की जयघोष में हिस्सा लिया और उनके आदर्शों का सम्मान किया।

अंत में मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा,

“महाराज अग्रसेन के आदर्श हमें हमेशा सामाजिक एकता और सहयोग की प्रेरणा देते रहेंगे। हमें उनकी शिक्षा को अपनाकर समाज को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना चाहिए।”

शोभायात्रा ने अम्बिकापुर के लोगों में सामाजिक एकता, सहयोग और भक्ति भाव को प्रबल किया और महाराज अग्रसेन जी के संदेश को जीवंत किया।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!