Nexis News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया 117 करोड़ की लागत से तीन वृहद पुलों का शिलान्यास

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,30सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने राजधानी रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2 के हीरापुर चौक (गनपत चौक) में 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन वृहद पुलों (ओव्हरपास) का शिलान्यास किया।

🟠नवरात्र पर विकास की सौगात

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए,उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्र और विजयदशमी की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार अटल निर्माण वर्ष मना रही हैं। राजधानी रायपुर को संवारने और लोगों की सुविधा हेतु निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।साव ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए जीएसटी रिफार्म ऐतिहासिक फैसला हैं, जिसका सीधा लाभ देश की 140 करोड़ जनता को मिलेगा।

🟠आम जनता को सुविधा

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,कि सरकार शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही हैं। विधायक  राजेश मूणत ने बताया,कि ओव्हरपास के बनने से राजधानी वासियों को जाम और यातायात की समस्या से राहत मिलेगी।विधायक मोतीलाल साहू और महापौर मीनल चौबे ने भी विकास कार्यों की सराहना की।

🟠परियोजना का विवरण

🔸️लोक निर्माण विभाग द्वारा रिंग रोड-2 पर बनने वाले तीन ओव्हरपास की कुल लागत 117 करोड़ से अधिक होगी—

🔸️जरवाय मार्ग (बंगाली होटल के पास) – लागत 23.89 करोड़ रुपए

🔸️हीरापुर चौक – लागत 49.40 करोड़ रुपए

🔸️सरोरा चौक (रिलायंस पेट्रोल पंप के पास) – लागत 43.76 करोड़ रुपए

🔸️इन तीनों ओव्हरपासों के निर्माण से हीरापुर, अटारी, जरवाय, तेंदुआ, गुमा, कोटा, मोहबा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 2 लाख से अधिक नागरिकों को सुगम और बाधारहित यातायात की सुविधा मिलेगी।

🟠कार्यक्रम में उपस्थित

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा, नगर निगम सभापति  सूर्यकांत राठौर, पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त रमेश सिंह ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!