Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य,प्रदेश की सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की

संदिली सिंह,कुनकुरी,छत्तीसगढ़/28अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि “छठ पूजा सूर्य उपासना, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं। यह पर्व लोक संस्कृति और पर्यावरण के सम्मान का उत्सव हैं।”उन्होंने बताया कि कुनकुरी छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग ₹5 करोड़ 17 लाख की राशि स्वीकृत की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा और घाट को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास,पुलिस अधीक्षक  शशिमोहन सिंह, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!