Nexis News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में झूमेगा पूरा प्रदेश : 1 से 5 नवम्बर तक गूंजेगा संगीत और संस्कृति का संगम

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/31अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव का जश्न इस बार बेहद खास होने जा रहा हैं। 1 से 5 नवम्बर तक राजधानी नवा रायपुर में संगीत, नृत्य और लोकसंस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा।राज्योत्सव के मंच पर देश के नामी कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार भी अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

🟠मुख्यमंच पर सितारों की चमक

भव्य राज्योत्सव की शुरुआत 1 नवम्बर को सुबह 11 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर के मुख्यमंच से होगी।पहले दिन सुश्री ऐश्वर्या पंडित के मधुर गीतों से कार्यक्रम का आगाज होगा, जबकि रात 8 बजे लोकप्रिय गायक हंशराज रघुवंशी अपने सुरों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देंगे।

🔸️2 नवम्बर – आदित्य नारायण की ऊर्जावान प्रस्तुति

🔸️3 नवम्बर – भूमि त्रिवेदी की सुमधुर आवाज़

🔸️4 नवम्बर – अंकित तिवारी के रोमांटिक सुर

🔸️5 नवम्बर – कैलाश खेर की सूफियाना धुनों के साथ समापन

हर दिन की सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ के कलाकार भी अपनी लोकनृत्य, पंडवानी, भरथरी और नाचा कला से प्रदेश की पहचान को मंच पर जीवंत करेंगे।

🟠शिल्पग्राम मंच बनेगा लोकसंस्कृति का केंद्र

मुख्यमंच के साथ ही शिल्पग्राम मंच पर पूरे पाँच दिनों तक चलेगा छत्तीसगढ़ी कला, नृत्य और संगीत का उत्सव।यहाँ बासंती वैष्णव, आरती सिंह, पुसउराम बंजारे, रेखा देवार, गंगाबाई मानिकपुरी जैसे लोककलाकार अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।हर प्रस्तुति में दिखेगा छत्तीसगढ़ की धरती का रंग, लोकजीवन की धड़कन और संस्कृति की आत्मा।

🟠छत्तीसगढ़ का गौरव, संस्कृति का उत्सव

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक मौके पर छत्तीसगढ़ शासन ने संगीत, लोककला और परंपरा के माध्यम से प्रदेश की आत्मा को प्रदर्शित करने की अनोखी पहल की है।यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का केंद्र होगा, बल्कि “नए छत्तीसगढ़” के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक भी बनेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!