संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/31अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया! महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार विश्वकप के फाइनल में पहुँच गई। यह जीत केवल खेल का परिणाम नहीं, बल्कि “नए भारत की नारी शक्ति” के आत्मविश्वास और जुनून की गूंज हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई देते हुए कहा —
“जब हर गेंद पर देश की सांसें थम सी गई थीं, तब हमारी बेटियों ने अपने साहस, संयम और जज़्बे से पूरे खेल का रुख बदल दिया। यह जीत हर भारतीय के दिल में गर्व का भाव भर देती हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा,कि भारतीय महिला टीम ने यह साबित कर दिया हैं,कि नारी अब सिर्फ प्रेरणा नहीं, बल्कि परिवर्तन की धुरी हैं। खेल के मैदान में उनकी जीत हर उस बेटी के आत्मविश्वास की जीत हैं, जो अपने सपनों को साकार करने की हिम्मत रखती हैं।
उन्होंने कहा —
“फाइनल मुकाबले में पूरा देश हमारी बेटियों के साथ हैं। उन्होंने यह दिखाया हैं,कि खेल के हर क्षेत्र में भारत की बेटियाँ विश्व पटल पर भारत का परचम लहरा सकती हैं।”
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि महिला खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर रहेगा। “यह जीत केवल ट्रॉफी की नहीं, बल्कि देश की हर बेटी के आत्मसम्मान और विश्वास की जीत हैं।












