Nexis News

छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी प्रादेशिक बुलेटिन की 25 वर्षों की सफल यात्रा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/1नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि “जिस दिन छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी, उसी दिन आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की शुरुआत ने छत्तीसगढ़ की जनभाषा और संवाद परंपरा को नई दिशा देने वाला अध्याय जोड़ा।”

उन्होंने कहा,कि पिछले 25 वर्षों में आकाशवाणी समाचार ने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के हर पड़ाव को अपनी आवाज दी हैं। प्रारंभ में हिंदी में आरंभ हुआ यह बुलेटिन आज चार भाषाओं — हिंदी, छत्तीसगढ़ी, हल्बी और गोंडी में समाचार और समसामयिक कार्यक्रम प्रसारित कर रहा हैं।

मुख्यमंत्री साय ने इसे भाषाई विविधता और सांस्कृतिक अस्मिता को सम्मान देने का सशक्त उदाहरण बताया। उन्होंने कहा,कि आकाशवाणी समाचार ने ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के अपने ध्येय को आत्मसात करते हुए ग्रामीण, शहरी और जनजातीय क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि राज्य के विकास, सुशासन और लोककल्याण की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में आकाशवाणी समाचार का योगदान सराहनीय रहा हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आकाशवाणी समाचार आगे भी अपनी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और लोकाभिमुख दृष्टिकोण के साथ जनसेवा का कार्य और सशक्त रूप से जारी रखेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!