संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/1नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा,कि प्रकृति और संस्कृति के प्रति समर्पित छत्तीसगढ़ आज विकास के नित-नए आयाम स्थापित कर रहा हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया,कि जो क्षेत्र कभी नक्सलवाद से प्रभावित थे, वे अब विकास की दौड़ में अग्रसर हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के मेहनती और प्रतिभाशाली लोग अपनी लगन, परिश्रम और उद्यमशीलता से ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स (X)’ पर अपने संदेश में लिखा —
“छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएँ।प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है।कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।मुझे भरोसा हैं,कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।”












