Nexis News

अपहरण काण्ड का फरार आरोपी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, बसंतपुर पुलिस की बड़ी सफलता

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़/7नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

अपहरण के गंभीर मामले में फरार चल रहा आरोपी, राकेश उर्फ बिल्लू यादव (उम्र 22 वर्ष, निवासी प्रेमनगर) आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। आरोपी ने माननीय न्यायालय वाड्रफनगर में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद बसंतपुर पुलिस ने उसे रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त बाइक भी जप्त की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया हैं।

इस प्रकरण में पहले ही चार अन्य आरोपी — सद्दाम अंसारी, रोहित चौरसिया, सतीश गुप्ता और अखिलेश मिश्रा (सभी निवासी बिजपुर, जनपद सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) — को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं।यह मामला अपराध क्रमांक 150/2025, धारा 140(1), 58, 61, 127(7), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज हैं।

मामला उस समय सामने आया जब प्रार्थी बृजेश सिंह ने 8 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई,कि उसके भाई विजयलाल मरकाम का अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर ₹3 लाख की फिरौती मांगी थी।

बसंतपुर पुलिस की तत्पर कार्रवाई से अब तक सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा और पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!