Nexis News

PMGSY-IV के तहत छत्तीसगढ़ को मिली 774 नई सड़कें,ग्रामीण संपर्कता को मिलेगी नई रफ्तार

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के क्रियान्वयन में एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए,देश के अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत की है। भारत सरकार ने PMGSY-IV के अंतर्गत राज्य को 774 नई सड़कें (कुल लंबाई 2,426.875 किमी) स्वीकृत की हैं। यह चरण विशेष रूप से उन ग्रामीण बसावटों को ‘बारहमासी सड़क संपर्कता’ प्रदान करने पर केंद्रित हैं, जो अभी तक सड़क सुविधा से वंचित थीं।

अब तक का प्रदर्शन योजना के सभी चरणों में छत्तीसगढ़ को अब तक कुल 9,722 सड़कें (48,594 किमी)669 पुल स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 8,753 सड़कें (43,380 किमी) 470 पुल का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका हैं।यह उपलब्धि राज्य के ग्रामीण ढांचे को मजबूत बनाने के प्रति छत्तीसगढ़ की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

🟠केंद्र ने दी बड़ी सौगात

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर राज्य को 774 नई ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति की जानकारी दी। उन्होंने कहा,कि इन सड़कों से संपर्क-विहीन गांवों और टोला-बसावटों तक सर्व मौसम सड़क सुविधा पहुंचाई जा सकेगी, जिससे ग्रामीण जीवन में व्यापक सुधार होगा।🟠सामाजिक-आर्थिक विकास को मिलेगी गति नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में—

🔸️बाजार और दैनिक परिवहन

🔸️स्वास्थ्य सुविधा

🔸️शिक्षा और पोषण

🔸️आपदा प्रबंधन

जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुगमता बढ़ेगी। इससे ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी आएगी।

🟠केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ की सराहना की

ग्रामीण विकास मंत्री चौहान ने कहा,कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा हैं। उन्होंने राज्य की जनता, इंजीनियरों, PMGSY टीम और मैदानी अमले को बधाई दी और कहा,कि ग्रामीण विकास की गति को और तेज किया जाएगा।🟠मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान

“प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को मिली 774 नई सड़कों की स्वीकृति हमारे ग्रामीण विकास अभियान को नई दिशा देगी। यह निर्णय दूरस्थ और संपर्क-विहीन बसावटों को बारहमासी सड़क सुविधा प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं।

मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। हमारी सरकार का संकल्प हैं,कि राज्य के हर गांव तक सुरक्षित, मजबूत और सर्व मौसम सड़क संपर्क उपलब्ध कराया जाए, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और जन-कल्याण नई ऊँचाइयों को छू सके।”

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!