Nexis News

PM नरेंद्र मोदी ने जारी की PM किसान की 21वीं किस्त,छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों को 500 करोड़ का लाभ

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर से PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों के खातों में 500 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए। धमतरी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने 2,225 करोड़ रुपये की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं की सौगात दी, जिनसे 780 गाँव पक्की सड़क से जुड़ेंगे और 2,500 किमी नई सड़कें बनेंगी। उन्होंने घोषणा की कि राष्ट्रीय मखाना विकास बोर्ड में अब छत्तीसगढ़ को भी शामिल किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद अब अंतिम चरण में पहुँच चुका हैं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया,कि इस किस्त से 24.70 लाख किसानों को लाभ मिला हैं,और 494 करोड़ रुपये राज्य के किसानों, वनपट्टाधारी एवं PVTG परिवारों को अंतरित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रदेश में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जारी है और इस वर्ष 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई हैं। उन्होंने कृषक उन्नति योजना का विस्तार करते हुए दलहन, तिलहन और मक्का को भी इसमें शामिल करने की जानकारी दी।समारोह का समापन किसानों के प्रति आभार और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!