संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ ने नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) की 5वीं वर्षगाँठ पर इतिहास रच दिया। पूरे प्रदेश में 19,958 स्थलों पर एक साथ 6,70,760 लोगों ने नशामुक्त समाज बनाने की शपथ लेकर एक अभूतपूर्व जनआंदोलन खड़ा कर दिया।राजधानी रायपुर के होटल मैरियट में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, सचिव भुवनेश यादव और संचालक रोक्तिमा यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मादक द्रव्यों के खिलाफ एकजुटता का संकल्प लिया।
🟠पूरे राज्य में जनसहभागिता का अनोखा रिकॉर्ड
543 कार्यक्रमों में: 24,749 प्रतिभागी 505 कॉलेज/विश्वविद्यालय कार्यक्रमों में: 69,356 प्रतिभागी 7,452 स्कूलों में: 3,98,675 छात्रों व शिक्षकों की शपथ 9,355 स्वास्थ्य व SHG कार्यक्रमों में: 1,20,410 प्रतिभागी अन्य 2,103 कार्यक्रमों में: 57,570 प्रतिभागी इन आँकड़ों ने साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ नशामुक्त समाज की दिशा में एक सशक्त संदेश दे रहा हैं।
🟠राष्ट्रीय कार्यक्रम का राज्य भर में लाइव प्रसारण
अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित NMBA के राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पूरे छत्तीसगढ़ के जिलों, विभागों और शिक्षण संस्थानों में देखा गया। इससे अभियान को और व्यापक समर्थन मिला।
🟠बहु-विभागीय समन्वय से अभियान को नई रफ्तार
समाज कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, युवा सेवाएँ और शहरी प्रशासन सहित प्रमुख विभागों को जोड़कर नशा उन्मूलन की दिशा में एक मजबूत राज्यव्यापी नेटवर्क खड़ा किया हैं।
🟠छत्तीसगढ़ का संदेश – ‘हम नशामुक्त और स्वस्थ समाज बनाने को प्रतिबद्ध’
इतनी बड़ी भागीदारी ने स्पष्ट कर दिया हैं,कि छत्तीसगढ़ के लोग नशे के खिलाफ एकजुट हैं और स्वस्थ, सुरक्षित व जागरूक समाज बनाने का संकल्प पूरी दृढ़ता से निभा रहे हैं।












