संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला तेज हो गया हैं। खरीदी के पाँचवें दिन 7,11,335 क्विंटल धान की रिकॉर्ड खरीद हुई,जो पहले चार दिनों की कुल खरीदी के लगभग बराबर हैं। 15 से 19 नवंबर तक कुल 14,54,451 क्विंटल धान खरीदा जा चुका हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर किसानों को भुगतान भी तेजी से किया जा रहा हैं। इसके लिए मार्कफेड ने अपेक्स बैंक को 214.18 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सरकार पहले ही मार्कफेड को 26,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी उपलब्ध करा चुकी हैं।
धान खरीदी केन्द्रों में बेहतर व्यवस्था,अधिकारियों की तैनाती और सतत निगरानी से किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही हैं।बाहरी राज्यों से धान प्रवेश रोकने के लिए चेकपोस्ट और वाहनों की कड़ी जांच जारी हैं।अब तक 373 मामले दर्ज कर 25,567 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया हैं।
मैदानी जिलों में धान की आवक तेज—बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, धमतरी, रायपुर और राजनांदगांव जिलों में खरीदी अधिक रही। किसानों ने बताया कि ‘टोकन तुंहर ऐप’ से धान बेचने की प्रक्रिया आसान हुई हैं।इस सीजन के लिए 26.50 लाख किसानों ने पंजीयन कराया हैंऔर पंजीकृत रकबा 29.27 लाख हेक्टेयर हैं।












