Nexis News

बिलासपुर में 22–24 नवंबर को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर : दिव्यांगजनों के लिए उम्मीद की नई किरण

संदिली सिंह,बिलासपुर,छत्तीसगढ़,21नवंबर2025, विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच,बिलासपुर शाखा द्वारा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से 22,23 और 24 नवंबर 2025 को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। यह शिविर उन दिव्यांगजनों के लिए बड़ा अवसर हैं,जो हाथ या पैर की विकलांगता के कारण सामान्य जीवन जीने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।शिविर का आयोजन अग्रोहा भवन, इमलीपारा,बिलासपुर में किया जाएगा,जो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित रहेगा। विशेषज्ञ तकनीशियनों की टीम प्रत्येक लाभार्थी के लिए व्यक्तिगत माप के आधार पर उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम अंग तैयार करेगी।

🟠क्या रहेगा खास?

हाथ या पैर से विकलांग व्यक्तियों को उत्तम क्वालिटी के कृत्रिम अंग मिलेंगे,सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क अनुभवी तकनीशियन द्वारा टेस्टिंग, माप और फिटिंग सीमित समय में अधिकाधिक दिव्यांगजनों को लाभ पहुँचाने का लक्ष्य हैं।

🟠पंजीयन की शर्तें

शिविर में सेवा प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को जांच के समय आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

🟠सम्पर्क सूत्र

🔸️पवन मित्तल, अध्यक्ष: 9826663999

🔸️योगेश अग्रवाल, सचिव: 9827151173

🔸️अनूप सिंघानिया, कोषाध्यक्ष: 9893367787

🔸️सौरभ अग्रवाल: 9109731695

मारवाड़ी युवा मंच, बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष पवन मित्तल ने बताया,कि संगठन हमेशा समाजसेवा को प्राथमिकता देता आया हैं। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को नई उम्मीद,आत्मनिर्भरता और बेहतर जीवन की दिशा प्रदान करना हैं। सचिव योगेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनूप सिंघानिया ने नागरिकों से अपील की हैं,कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुँचाएं, ताकि अधिकतम लाभार्थी इससे जुड़ सकें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!