Nexis News

रामानुजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई : NDPS एक्ट में एक और आरोपी गिरफ्तार,अब तक 4 आरोपी जेल भेजे गए

संदिली सिंह,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,21नवंबर2025, विशेष रिपोर्ट-Nexis News

रामानुजगंज थाना पुलिस ने,नशे की अवैध तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए,NDPS एक्ट के प्रकरण में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। अब तक इस मामले में कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।गिरफ्तार आरोपी का नाम तूफानी पासवान, पिता प्रसिद्ध पासवान, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06,रामानुजगंज हैं।

🟠मामले का विवरण

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार पर निगरानी बढ़ाई गई थी। इस क्रम में 12 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मंटू सोनी को रिंग रोड, रामानुजगंज से गिरफ्तार किया था। वह नशे का इंजेक्शन और टेबलेट ग्राहकों को बेचने की फिराक में था।

🟠उसके कब्जे से पुलिस ने गवाहों के समक्ष

🔸️अल्प्राजोलम टेबलेट — 210 नग

🔸️रेक्सोजेसिक इंजेक्शन — 07 नग

🔸️एविल इंजेक्शन — 05 नग

जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।जांच आगे बढ़ाते हुए,पुलिस ने मंटू सोनी को नशीली दवा सप्लाई करने वाले दिलीप उर्फ भलटू गुप्ता, निवासी गोदारमना, झारखंड रमेश कश्यप, निवासी रामानुजगंज को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसी श्रृंखला में फरार आरोपी तूफानी पासवान को 19 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।रामानुजगंज पुलिस की इस end-to-end कार्रवाई में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजे जा चुके हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!